सम्राट अशोक के सर्वश्रेष्ठ विचार Great Samrat Ashok Quotes in Hindi
मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती राजा महान सम्राट अशोक (Samrat Ashok ) का जन्म ईसापूर्व 304 में हुआ था. अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य था. अशोक के पिता का नाम सम्राट बिन्दुसार तथा माता का नाम रानी धर्मा था.
सम्राट अशोक (Samrat Ashok ) को मिलाकर उनके 101 भाई थे. सम्राट अशोक अपनी बाल्यावस्था से ही सैनिक मामलो में बहुत प्रतिभावान थे. सम्राट अशोक के समय उनका राज्य सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य था.
सम्राट अशोक को उनके बड़े साम्राज्य का कुशल प्रशासन करने तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है. इनके ज़माने का प्रतीक ‘अशोक चिह्न’ आज भारत का राष्ट्रीय चिन्ह है. इनकी मृत्यु 232 ईसा-पूर्व में हुई.
Great Samrat Ashok Quotes in Hindi
Quote 1: जानवरों व अन्य प्राणियों को मारने वालो के लिए किसी भी धर्म में कोई जगह नहीं हैं.
Quote 2: किसी भी व्यक्ति को सिर्फ अपने धर्म का सम्मान और दूसरों के धर्म की निंदा नहीं करनी चाहिए.
Quote 3: सबसे महान जीत प्रेम की होती है. यह हमेशा के लिए दिल जीत लेती है.
Quote 4: किसी भी दूसरे सम्प्रदायों की निंदा करना गलत है, असली आस्तिक वही है जो उन सम्प्रदायों में जो कुछ भी अच्छा है उसे सम्मान देता है.
Quote 5: सफल राजा वही होता हैं, जिसे पता होता हैं कि जनता को किस चीज की जरूरत हैं.
Quote 6: कोई भी व्यक्ति जो चाहे प्राप्त कर सकता हैं, बस उसे उसकी उचित कीमत चुकानी होगी.
Quote 7: एक राजा से ही उसकी प्रजा की पहचान होती हैं.
Quote 8: आप नहीं जानते कि मैं किस हद तक यह चाहता हूँ और अगर कुछ लोग समझते भी है तो वे यह नहीं समझते कि मेरी इस इच्छा की पूरी हद क्या है.
Quote 9: मैंने जानवरों और कई अन्य प्राणियों को मारने के खिलाफ कानून बनाया है लेकिन लोगों के बीच धर्म की सबसे बड़ी प्रगति जीवित प्राणियों को चोट न पहुंचाने और उन्हें मारने से बचाने का उपदेश देने से आती है.
Quote 10: हमें कई कारणों से अन्य धर्मों का सम्मान करना चाहिए. ऐसा करने से आप अपने धर्म को विकसित करने में मदद करते हैं और दुसरे धर्मों को भी सेवा प्रदान करते है.
Quote 11: दूसरो के द्वारा बताये गये सिद्धांतो को सुनने के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए.
Quote 12: अपने सम्प्रदाय की गरिमा दिखाने के उद्धेश्य से किसी का आदर नहीं करना चाहिए और न ही किसी और के सम्प्रदाय को नीचा दिखाना चाहिए.
Quote 13: तीन कार्य जो हमें सदा स्वर्ग की ओर ले जाते हैं, ” माता-पिता का सम्मान, सभी जीवो पर दया, और सत्य वचन ”.
Quote 14: जितना कठिन संघर्ष करोगे, आपके जीत कि ख़ुशी भी उतनी ही बढ़ जयेगी.
Quote 15: वह व्यक्ति जो अपने सम्प्रदाय को ऊँचा दिखाने के लिए दूसरे संप्रदाय का मजाक बनाता है, वह ऐसा करके अपने ही सम्प्रदाय को बहुत नुकसान पहुंचाता है.
Quote 16: हमें अपने माता – पिता का आदर करना चाहिए और अपने से बड़ों का भी. जो जीवित प्राणी है उनके प्रति दया दिखानी चाहिए और हमेशा सच बोलना चाहिए.
Quote 17: आप सभी मेरे बच्चे के समान हैं. मैं इस दुनिया में और मरने के बाद भी हद से ज्यादा आपका भला और ख़ुशी चाहता हूँ.
Quote 18: हर धर्म हमें प्रेम, करुणा और भलाई का पाठ पढाता हैं. अगर हम इसी दिशा में आगे बढे तो कभी किसी के बीच कोई विवाद ही नहीं होगा.
Quote 19: अपने धर्म की प्रगति इसी में हैं कि हम अन्य धर्म का भी सम्मान करे.
Quote 20: अपने धर्म का सम्मान और दुसरो के धर्म की निंदा करना किसी धर्म में नहीं बताया गया हैं.
जरुर पढ़े : सम्राट अशोक के बारे में 21 रोचक तथ्य
निवेदन: Friends अगर आपको महान सम्राट अशोक के 20 सर्वश्रेष्ठ वचन, Great Samrat Ashok Quotes in Hindi पसंद आये हो तो हमे Comment के माध्यम से जरूर बताये और इसे अपने Facebook Friends के साथ Share जरुर करे.
@ हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे.
Nice post. Keep it up.
Thanks owner for making this such a nice blog . .
jild ki hifazat gharelo totkay in urdu
skin desi totkay in urdu